Uttar Pradesh/ BSP: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी BSP के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की सभी रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। इसके लिए कोई कारण नहीं बताया गया है। 29 अप्रैल को सीतापुर में अपमानजनक भाषा मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ऐसा हुआ है।
Highlights:
- बसपा नेता आकाश आनंद ने सभी रैलियां की स्थगित
- रैलियों पर रोक की वजह अब तक साफ़ नहीं
- 6 अप्रैल को नगीना लोकसभा सीट से शुरू किया था चुनावी अभियान
गौरतलब है कि आकाश ने 6 अप्रैल को नगीना लोकसभा सीट से बसपा पार्टी का चुनावी अभियान शुरू किया था। इसके बाद में, उन्होंने लगातार आगरा, बुलंदशहर, मथुरा, वाराणसी, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और कौशांबी सहित पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई रैलियों को संबोधित किया।
सीतापुर की रैली में लगा हेट स्पीच का आरोप
राजनीतिक हलकों में आकाश आनंद द्वारा चुनावी अभियान पर रोक लगने की एक वजह दरअसल, 29 अप्रैल को आकाश ने पार्टी प्रत्याशी महेंद्र यादव के लिए सीतापुर में एक जनसभा को संबोधित किया था। उसके बाद जिला पुलिस ने आईपीसी की धारा 502 (2) नफरत को बढ़ावा देने, और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर आकाश सहित पार्टी के 36 पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया गया था।
हालाँकि कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
बसपा नेता को एक मई को लखनऊ और कानपुर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करना था, लेकिन दोनों को स्थगित कर दिया गया। बसपा ने रैलियों को अचानक स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन घटनाक्रम से परिचित एक बसपा नेता ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद रैलियां स्थगित कर दी गई हैं।


Download Android App
Download iOS App




