अल्पेश ने PM पर बोला हमला , कहा – मोदी चार लाख के मशरूम खाकर हुए लाल

Summary :

NULL

गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में सभी पार्टियां एक-दूसरे नेताओं पर हमला कर रही हैं। अपने भाषण में मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता कुछ भी बोलने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बात चाहे पाकिस्‍तान की हो या फिर किसी पर निजी आरोप-प्रत्‍यारोप की, हर कोई विरोधियों को नीचा दिखाने की हर मुमकिन कोशिश में लगा हुआ है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोला है। अल्पेश ने मंगलवार को कहा कि मोदी का रंग पहले उनकी तरह गहरा हुआ करता था लेकिन अब उनके गाल लाल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी रोजाना चार लाख रुपये का मशरूम खा रहे हैं जिससे उनके गाल लाल हो रहे हैं।

गुजरात में ओबीसी मंच के नेता अल्पेश ठाकरे ने गुजरात में सभा में कहा कि ‘किसी ने मुझसे पूछा कि पीएम मोदी की अच्छी सेहत का क्या राज है? मैंने सोचा कि आखिर क्या हो सकता है. फिर मैंने गौर किया कि कुछ तो बात है. आज से 35 साल पहले की तस्वीर उठाकर देख लीजिए, पीएम मोदी तो बिल्कुल मेरी तरह डार्क थे। अब देखिए… कैसे हो गए हैं… तो फिर ऐसा वह क्या खा रहे हैं कि वह लाल होते जा रहे हैं? फिर मुझे पता चला कि वह मशरूम खा रहे हैं।

अल्पेश ने कहा कि इस खास मशरूम के बारे में मैंने पता लगाया। उन्होंने कहा कि ये मशरूम कोई आम मशरूम नहीं बल्कि पीएम मोदी जो मशरूम खाते हैं वो ताइवान से मंगाया जाता है, जिसके एक मशरूम की कीमत 80 हजार रुपये है और मोदी रोजाना 4 लाख रुपये का मशरूम खाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केवल मशरूम खाने के लिए एक महीने में एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर देते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team