अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में सीनियर असिस्टेंट समेत 56 पदों पर नियुक्ति का मौका, जानें डिटेल्स

Summary :

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने सीधी भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) के आधार पर गैर-शैक्षणिक (नॉन टीचिंग) पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 56 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की ओर से जारी 56 रिक्तियों में इंटरनल ऑडिट ऑफिसर का 1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (आईटी) का 1, सेक्शन ऑफिसर के 4, सीनियर असिस्टेंट के 6, स्टाफ नर्स के 2, स्पोर्ट्स कोच (महिला) का 1, जूनियर…

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने सीधी भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) के आधार पर गैर-शैक्षणिक (नॉन टीचिंग) पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 56 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की ओर से जारी 56 रिक्तियों में इंटरनल ऑडिट ऑफिसर का 1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (आईटी) का 1, सेक्शन ऑफिसर के 4, सीनियर असिस्टेंट के 6, स्टाफ नर्स के 2, स्पोर्ट्स कोच (महिला) का 1, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट का 1 और जूनियर असिस्टेंट/जूनियर असिस्टेंट कम केयरटेकर के 40 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से तीन सप्ताह यानी 20 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50/55 प्रतिशत अंकों के साथ सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (आईटी) के लिए कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/बीटेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (एमसीए), सेक्शन ऑफिसर के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, सीनियर असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन, स्टाफ नर्स के लिए बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, स्पोर्ट्स कोच (महिला) के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर या मास्टर डिग्री, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री और जूनियर असिस्टेंट के लिए 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता और कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी में 35/30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

वहीं, इंटरनल ऑडिट ऑफिसर के लिए सरकारी विभागों/संस्थानों/स्वायत्त संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के उन अधिकारियों में से, जिन्हें लेवल 12 के वेतनमान में इसी तरह के पदों पर फाइनेंस/अकाउंट्स/ऑडिट में काम करने का अनुभव हो, आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा, इन सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और तय अन्य पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने पद और वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो इंटरनल ऑडिट ऑफिसर और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (आईटी) के लिए 1,000 रुपए; सेक्शन ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट और स्टाफ नर्स के लिए 500 रुपए; और स्पोर्ट्स कोच, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए 300 रुपए है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, टेस्ट/इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 7वें सीपीसी के तहत वेतन स्तर 2 से 12 के बीच प्रति माह होगा।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.