आप सांसद एन. डी. गुप्ता ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को रविवार को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद सांसद ने यह अनुरोध किया है।
गुप्ता ने पत्र में लिखा है, ‘‘आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ये फिर से अपने चरम पर पहुंचने वाले हैं, ऐसे में अनुरोध है कि माननीय सदस्यों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर संसद सत्र स्थगित कर दिया जाए।’’
बिरला (58) के संक्रमित होने की पुष्टि 19 मार्च को हुई। उन्हें अगले दिन निगरानी के लिए एम्स के कोविड केन्द्र में भर्ती कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



