राज्यसभा में बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘‘भारत की वैक्सीन मैत्री के संदर्भ में पहल’’ पर एक बयान देते हुए कहा कि कोरोना महामारी जैसी वैश्विक चुनौती के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘गहरी मित्रता’’ को लेकर जो कदम उठाए उससे भारत का विश्व में कद ऊंचा हुआ है और देश के प्रति सद्भाव की भावना निर्मित हुई। जयशंकर ने कहा कि इस दौरान विश्व ने ना सिर्फ भारत की ‘‘लोक केंद्रित कूटनीति’’ और निस्वार्थ सेवा भाव को देखा बल्कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को लेकर उसकी क्षमता का भी पता लगा।
उन्होंने कहा कि भारत में टीके की उपलब्धता और घरेलू मांगों का आकलन करने के बाद ‘‘वसुधैव कुटुंबकम’’ की भावना के अनुरूप अब तक 72 देशों को कोविड-19 रोधी टीका उपलब्ध कराया गया है और कोरोना काल में दवाई से लेकर मास्क और पीपीई किट तक कई राष्ट्रों को मुहैया कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



