मुंबई : अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच कल हुयी मुलाकात के बाद भी दोनों दलों के बीच गतिरोध दूर नहीं होने का संकेत देते हुए शिवसेना ने आज जोर दिया कि अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का उसका फैसला भाजपा अध्यक्ष द्वारा नहीं बदला जा सकता। शिवसेना नेता संजय राउत ने पीटीआई से कहा , ‘‘ पार्टी प्रमुख (शिवसेना) द्वारा लिया गया कोई फैसला किसी अन्य दल के अध्यक्ष द्वारा नहीं बदला जा सकता।
सिर्फ शिवसेना या उद्धव ही पार्टी का फैसला कर सकते हैं। ’’ उन्होंने जिक्र किया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जनवरी में हुयी बैठक में उद्धव ने घोषणा की थी कि पार्टी आगामी सभी चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन किए बगैर लड़ेगी। राउत ने अटकलों को खारिज करने का प्रयास करते हुए कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच की बातचीत से अगले लोकसभा चुनावों के लिए उनका गठबंधन हो जाएगा।
राउत ने भाजपा को दोषी ठहराते हुए कहा , ‘‘ बाहर चल रही अटकलें सही नहीं हैं। ’’ कल रात शाह और ठाकरे के बीच दो घंटे चली बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा , ‘‘ दो नेताओं ने बंद कमरे में मुलाकात की। तीसरा व्यक्ति नहीं जान सकता कि क्या चर्चा हुयी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



