राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि हमेशा बेहतर की तलाश करें।अमित शाह ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी पोतियों के साथ दिख रहे हैं और शतरंज खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शाह ने कैप्शन में जो लिखा, उसके राजनीतिक मायने समझे जा रहे हैं।
- तीन राज्यों में CM पद पर सस्पेंस के बीच Amit Shah ने किया पोस्ट
- Amit Shah बोले- हमेशा बेहतर की तलाश करें
- पोस्ट में Amit Shah शतरंज खेलते हुए आ रहे नजर
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बैठकें सोमवार को होंगी
आपको बता दें अमित शाह की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री चुनने के लिए विचार-विमर्श कर रही है। हालांकि, पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक रविवार को होगी, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बैठकें सोमवार को होंगी।
View this post on Instagram
कई नेताओं की मुलाकात का चल रहा दौर
इससे पहले तीनों राज्यों के सीएम पद को लेकर सस्पेंस के बीच केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई नेताओं की मुलाकात का दौर चला है। जिनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, तिजारा से जीते बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि शामिल हैं।
विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने तीन राज्यों में दर्ज की जीत
दरअसल, हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पांच राज्यों में से तीन में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी को मिले मजबूत जनादेश ने न केवल राजनीतिक विरोधियों को हैरानी में डाल दिया, बल्कि कुछ सर्वेक्षणकर्ताओं की ओर से की गईं करीबी मुकाबले की भविष्यवाणियों को भी खारिज कर दिया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




