Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Gogamedi के हत्यारे को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

Summary :

जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की 5 दिसंबर को दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें इसके बाद कई जिलों में राजपूत समाज जोरदार प्रदर्शन कर रहा था।जिसके चलते पुलिस पर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा था। इस बीच इस हत्याकांड की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की SIT को बड़ी सफलता मिली है। SIT ने दिल्ली पुलिस की मदद से गोगामेड़ी के हत्यारों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ से दबोच लिया है। Gogamedi के हत्यारे को दिल्ली क्राइम ब्रांच…

जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की 5 दिसंबर को दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें इसके बाद कई जिलों में राजपूत समाज जोरदार प्रदर्शन कर रहा था।जिसके चलते पुलिस पर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा था। इस बीच इस हत्याकांड की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की SIT को बड़ी सफलता मिली है। SIT ने दिल्ली पुलिस की मदद से गोगामेड़ी के हत्यारों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ से दबोच लिया है।

  • Gogamedi के हत्यारे को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
  • हत्याकांड की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की SIT को मिली बड़ी सफलता
  • 5 दिसंबर को दो बदमाशों ने गोगामेड़ी गोली मारकर हत्या कर की थी हत्या

घटना की एक सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अधिकारियों ने बताया कि इन तीन आरोपियों में से दो वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई थीं।गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को जयपुर में उनके आवास के बैठक कक्ष में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर गोगामेड़ी पर कथित तौर पर गोलियां चलाते दिख रहे थे।

पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की

पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी के रूप में की थी और उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी।दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से पकड़ लिया। आरोपियों के साथ उनका एक और सहयोगी उधम सिंह भी था और उसे भी पकड़ लिया गया।

 पूछताछ के लिए आरोपियों को जयपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को जयपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा।आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।गोगामेड़ी की हत्या के लिए हमलावरों को सुपारी देने के आरोप में शनिवार को जयपुर में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक रामवीर जाट ने हत्या से पहले जयपुर में अपने दोस्त फौजी की मदद के वास्ते इस साजिश को अंजाम देने के लिए तैयारियां की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner