केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में स्थिति की समीक्षा की।
गृह मंत्रालय ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘ केन्द्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने आज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मामलों और प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की गयी। ’’ सूत्रों के अनुसार बैठक में कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप के कारण उत्पन्न स्थिति की विशेष रूप से चर्चा की गयी। अधिकारियों ने श्री शाह को इस बारे में वस्तुस्थिति से अवगत कराया और इससे निपटने के लिए उठाये जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। कोरोना की चुनौती से निपटने की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा की गयी।
इसके अलावा किसान आंदोलन के कारण देश में उत्पन्न स्थिति, आंतरिक सुरक्षा की स्थिति, चीन सीमा पर हालात तथा जम्मू कश्मीर जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत हुई।


Download Android App
Download iOS App



