अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बच्चों को सशक्त बनाने और ‘सबको शिक्षा’ के अपने मिशन की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार बच्चों को सशक्त बनाने के साथ ही ‘सबको शिक्षा’ के अपने मिशन को नई शिक्षा नीति, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और समग्र शिक्षा अभियान जैसे सुधारों व योजनाओ के माध्यम से पूरा करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।’’
Greetings on International Literacy Day.
Our govt under the visionary leadership of PM @NarendraModi has been empowering the children and working tirelessly towards its mission ‘Education for All’ through reforms like NEP, Beti Bachao-Beti Padhao, Samagra Shiksha Abhiyan etc.
— Amit Shah (@AmitShah) September 8, 2020
लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने आज ही के दिन 1966 में साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की। इस साल अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का विषय “साक्षरता कोविड-19 संकट और उससे आगे शिक्षा और अध्ययन” रखा गया है। यह विषय जीवन पर्यन्त साक्षरता दृष्टिकोण से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।


Download Android App
Download iOS App



