धारवाड़ ( कर्नाटक ) : भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस पर देश और समाज को बांटने का आरोप लगाया। पिछले दिनों संसद में बजट सत्र को नहीं चलने देने को लेकर उन्होंने आज हुबली में धरना देकर विरोध प्रदर्शित किया और कांग्रेस पर यह आरोप लगाए। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए उनके छठे चरण के प्रचार में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदुरप्पा, सांसद प्रहलाद जोशी और राजीव चंद्रशेखर , पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
संसद को “ लोकतंत्र का मंदिर ” और “ लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत ” बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के रुख के कारण लोकसभा और राज्यसभा कार्य नहीं कर पाई। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि संसद में 22 दिनों के गतिरोध के कारण 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



