रेखा से लेकर दीपिका तक इन अभिनेत्रियों ने दिए हैं बेहद ही विवादित किस

Summary :

NULL

आजकल बॉलीवुड के सिंगर पैपॉन नाबालिग लड़की को किस के कारण खूब विवादों में है । लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में ये कोई नयी बात नहीं हैं । बॉलीवुड में रेखा से लेकर दीपिका तक ये 9 बॉलीवुड अभिनेत्रियां विवादित किस देकर खूब सुर्खिया बटोर चुकी है और इनके ये किस बेहद विवादित भी रहे थे ।

रेखा

आज भी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिने जाने वाली रेखा भी एक अवार्ड फंक्शन के दौरान आज के दौर के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन को किस करके खूब विवादों में रही थी और उनके ये फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी ।

पूजा भट्ट

अपने ही पिता के साथ में लिपलॉक करके पूजा भी खूब विवादों में रह चुकी है और इस विवाद से पूजा और महेश भट्ट दोनों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी ।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे का एड्स जागरूकता अभियान के मंच पर किस काफी विवादों में रहा था और ये मामला अदालत तक पहुंच गया था। जब राजस्थान की एक स्थानीय अदालत ने दोनों के खिलाफ गिरफ़्तारी का आदेश दे दिया था।

बिपाशा बासु

बिपाशा बासु और फुटबाल खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक पार्टी के दौरान किस भी जमकर वायरल हुआ था।

लीना चंद्रावरकर

अभिनेत्री लीला भी मशहूर वकील राम जेठ मालानी के साथ में एक किस के कारण खूब चर्चा रही थी और दोनों का ये किस जमकर वायरल हुआ था।

पद्मनी कोल्हापुरे

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मनी का ये किस भारत में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक विवादों में रहा था । पद्मनी ने भारत दौरे पर आये प्रिंस चार्ल्स को मजबूत सिक्योरिटी के चलते भी गाल पर किस कर लिया था ।

शबाना आजमी

शबाना भी एक प्रोग्राम के दौरान नेल्सन मंडेला को किस करके काफी विवादों में रही थी और कई मुस्लिम सघठनो ने शबाना का जमकर विरोध भी किया था ।

राखी सावंत

मशहूर सिंगर मिक्का ने अपने जन्मदिन पर राखी को जबरन किस कर लिया था और ये किस उस समय काफी विवादों में रहा था ।

दीपिका पादुकोण

आज की मशहूर अभिनेत्री दीपिका भी एक किस के चलते काफी विवादों में रह चुकी है । जब सिद्धार्थ मालिया ने एक आई पी एल मैच के ख़त्म होने पर दीपिका को किस कर लिया था। ये किस टीवी पर आ गया और फिर काफी विवादों में रहा था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team