अमृतपाल सिंह की NSA सजा 23 अप्रैल को समाप्त, रिहाई पर संकट

Summary :

अमृतपाल सिंह की रिहाई पर संकट, UAPA के तहत हो सकती है कार्रवाई

अमृतपाल सिंह की NSA के तहत सजा 23 अप्रैल को समाप्त हो रही है, लेकिन उनकी रिहाई पर असमंजस बना हुआ है। पंजाब सरकार उनकी सजा को एक साल के लिए बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा हो रही है।इस बातचीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के जवाब पर ही अमृतपाल सिंह की सजा या रिहाई तय होगी।

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह और NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में सजा काट रहे अमृतपाल सिंह की सजा 23 अप्रैल को पूरी होने वाली है। NSA के तहत 2 साल तक की सजा दी जाती है। यह सजा अब 23 अप्रैल को पूरी होगी लेकिन अमृतपाल सिंह की रिहाई पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे है  क्योंकि माना जा रहा है कि पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह की हिरासत को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा सकती है। सजा बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से पंजाब के गृह विभाग से बातचीत की है। इस बातचीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के जवाब पर ही अमृतपाल सिंह की सजा या रिहाई तय होगी।

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह

23 अप्रैल को NSA की सजा होगी पूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के गृह विभाग के बीच जारी चर्चा में NSA के तहत दर्ज केस बाधा डाल सकता है क्योंकि माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की सजा बढ़ाने के लिए चर्चा की जा रही है लेकिन NSA के तहत सिर्फ दो साल की ही सजा दी जाती है और यह अमृतपाल सिंह की यह 23 अप्रैल को पूरी होने वाली है। ऐसे में अमृतपाल सिंह को पंजाब लाया जाएगा या सजा बढ़ाने के बाद असम की जेल में रहना होगा।

खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह ने मांगी संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति

अमृतपाल सिंह पर UAPA के तहत कार्रवाई

अमृतपाल सिंह पर NSA के तहत केस दर्ज किया गया है लेकिन दो वर्ष की सजा काट रहे अमृतपाल सिंह पर अब UAPA के तहत केस दर्ज हो सकता है। बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर कार्यकर्ता की हत्या के मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया गया था। अमृतपाल सिंह की सजा को आगे बढ़ाने के लिए अब UAPA के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।