अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Summary :

अमृतसर, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। वही हैंडलर पाकिस्तान के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहा था। ये हथियार आगे अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे कानून-व्यवस्था को…

अमृतसर, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। वही हैंडलर पाकिस्तान के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहा था। ये हथियार आगे अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे कानून-व्यवस्था को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस का मानना है कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है, जिसके तार सीमा पार तक जुड़े हुए हैं।

इस मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हुई है। कोशिश यही है कि इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचा जाए और पूरी चेन को तोड़ा जाए।

वहीं, इससे पहले भी पंजाब पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली थी। बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक संभावित आतंकी खतरे को समय रहते टाल दिया। यहां पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये ग्रेनेड भी एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका संबंध सीमा पार के तत्वों से था। इनका मकसद पंजाब में शांति भंग करना और सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था।

पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध हथियार तस्करी, आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

–आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.