Anant-Radhika Wedding : अनंत-राधिका की शादी में मेहमानों को मिला 18 कैरेट गोल्ड की लग्जरी वॉच, कीमत 2 करोड़

Summary :

Anant-Radhika Wedding : अनंत-राधिका ने 12 जुलाई को शादी की है। इसके बाद 13 जुलाई को कपल की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें देश भर की कई हस्तियां उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची थीं। Highlights . Anant-Radhika Wedding . मेहमानों को मिला 18 कैरेट गोल्ड की लग्जरी वॉच . लग्जरी वॉच की कीमत 2 करोड़ बताई जा रही है Anant-Radhika Wedding अनंत-राधिका(Anant-Radhika Wedding) ने 12 जुलाई को शादी की है। इसके बाद 13 जुलाई को कपल की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें देश भर की कई हस्तियां उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची थीं।इसके साथ ही इंटरनेशनल VVIP गेस्ट…

Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding : अनंत-राधिका ने 12 जुलाई को शादी की है। इसके बाद 13 जुलाई को कपल की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें देश भर की कई हस्तियां उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची थीं।

Highlights
. Anant-Radhika Wedding
. मेहमानों को मिला 18 कैरेट गोल्ड की लग्जरी वॉच
. लग्जरी वॉच की कीमत 2 करोड़ बताई जा रही है

Anant-Radhika Wedding

अनंत-राधिका(Anant-Radhika Wedding) ने 12 जुलाई को शादी की है। इसके बाद 13 जुलाई को कपल की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें देश भर की कई हस्तियां उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची थीं।इसके साथ ही इंटरनेशनल VVIP गेस्ट और करोड़ों के खर्च में हुई ये शादी सुर्खियों में हैं। शादी में राधिका मर्चेंट ने सोने की एंब्रॉइडरी वाला लहंगा पहना था, वहीं अनंत अंबानी के वेडिंग आउटफिट की कीमत 214 करोड़ बताई जा रही है। अब खबर है कि अनंत अंबानी ने शादी के दिन अपने 25 करीबी दोस्तों को 1.67 करोड़ की लग्जरी वॉच गिफ्ट की है।

Video: Mark Zuckerberg gets impressed with Anant Ambani's watch | Today News

क्या है 2 करोड़ घड़ी की खासियत?

अनंत अंबानी द्वारा तोहफे में दी गई ऑडेमार्स पिग्यूट वॉच में 9.5 mm मोटा 41 mm 18 कैरेट रोज गोल्ड केस,, नीलम क्रिस्टल बैक और स्क्रू-लॉक क्राउन हैघड़ी में एक गुलाबी सोने की टोन वाली इंटरनल बेजल और मैन्युफैक्चर कैलिबर 5134 सेल्फ-वाइंडिंग मूवमेंट शामिल है, जिसमें सप्ताह का दिन, तारीख, खगोलीय चंद्रमा, महीना, लीप वर्ष और घंटे और मिनट दिखाने वाला एक कैलेंडर है। यह 40 घंटे का पावर रिजर्व प्रोवाइड करता है और 18K गुलाबी सोने के ब्रेसलेट, AP फोल्डिंग बकल और एक ब्लू एलीगेटर स्ट्रैप के साथ आता है। यह 20 मीटर तक वॉटर रेस‍िसटेंट है।

PM Modi's appeal or ancestral roots?: This is why Anant Ambani chose Jamnagar for his pre-wedding celebrations | India News - News9live

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar