ऐंग्री हनुमान’ वाले आर्टिस्ट ने बनाई PM मोदी की तस्वीर, हुई वायरल

Summary :

NULL

कला और कल्पना ऐसी की पीएम मोदी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। बजरंगबली की तस्वीर बनाने के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद ऐसा मिला कि पूरी दुनिया उनकी कायल हो गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं आर्टिस्ट करण आचार्य की जिन्होंने एक बार हनुमान जी की एक जबरदस्त तस्वीर बनाई थी जो भारत समेत पूरी दुनिया में छा गई थी और अब उन्होंने फिर से वैसा ही कमाल कर दिखाया है।

इस बार उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है जो की काफी लाजवाब है। पिछली बार उन्होंने बजरंग बली की गुस्से वाली तस्वीर बनाई थी जो कि काफी वायरल हुई थी औऱ इस बार उन्होंने हल्का सा हंसते हुए पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है।

आपको बता दे कि पेंटर करण आचार्य ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग बनाई है। करण ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी की उस पेटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। करण ने पेटिंग शेयर करते हुए साथ में लिखा कि धन्यवाद पीएम मोदी जी मेरे काम की सराहना करने के लिए। उम्मीद है आपको मेरा यह छोटा-सा गिफ्ट पंसद आएगा। हालांकि करण ने मोदी की इस पेटिंग को अलग-अलग पोज के साथ शेयर किया।

बता दें कि करण ने 6 मई को सबसे पहले पेटिंग की आंखें शेयर की और पूछा कि बताओ यह कौन है, इस पर यूजर्स ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा दिया। उसके कुछ दिनों बाद 11 मई को मोदी की अधूरी पेटिंग शेयर की और उसके बाद 15 मई को उन्होंने पूरी तरह से तैयार पेटिंग पोस्ट की। इससे पहले 29 वर्षीय करण एंग्री हनुमान की पेटिंग बना चुके हैं, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team