Anil Ambani CBI Raid: 17,000 करोड़ का मामला, अनिल अंबानी के ठिकानों पर छापेमारी

Summary :

Anil Ambani CBI Raid:देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आज बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि छह ठिकानों पर CBI की टीमों ने सुबह छापा मारा है और यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बाद शुरू हुई है। Mumbai, Maharashtra: CBI team leaves from businessman Anil Ambani’s residence after conducting raids in connection with a bank fraud case pic.twitter.com/0rPyifrEz0 — IANS (@ians_india) August 23, 2025 Anil Ambani CBI Raid बैंक धोखाधड़ी…

Anil Ambani CBI Raid:देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आज बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि छह ठिकानों पर CBI की टीमों ने सुबह छापा मारा है और यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बाद शुरू हुई है।

Loan Scam
Loan Scam

Anil Ambani CBI Raid

बैंक धोखाधड़ी मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 13 जून 2025 को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खाते को फ्रॉड घोषित किया था और 24 जून को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इसकी रिपोर्ट दी गई थी। बता दें कि सीबीआई की इस कार्रवाई से रिलायंस समूह में हलचल मची हुई है। जांच एजेंसी इस मामले में गहन जांच कर रही है और जल्द ही नए खुलासे होने की उम्मीद है।

17000 Crore Loan Scam

आज CBI ने सुबह छापा मारा है और 5 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनिल अंबानी से नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 17,000 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले को लेकर पूछताछ की थी। इस पूछताछ में अनिल अंबानी से कई सवाल पूछे गए।

Anil Ambani CBI Raid
Anil Ambani CBI Raid

जानें पूरा मामला

यह मामला अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कई कंपनियों से जुड़ा है, जिनमें रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्युनिकेशंस शामिल हैं। बता दें कि जांच का एक हिस्सा 2017 और 2019 के बीच YES Bank द्वारा दिए गए लगभग 3.000 करोड़ रुपए के लोन के कथित दुरुपयोग से संबंधित है। वहीं दूसरा मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े 14,000 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले से जुड़ा है।

ALSO READ: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।