Rajasthan में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, मैदान में उतरी फोर्स, देखें अपने इलाके का हाल

Summary :

Rajasthan Heavy Rain Alert: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। वहीं मानसून एक बार फिर पूरी तरह से रफ़्तार पकड़े हुए हैं। शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने कई जिलों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोटा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। आज शनिवार, 23 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। स्थिति को देखते हुए 9 जिलों में स्कूलों की…

Rajasthan Heavy Rain Alert: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। वहीं मानसून एक बार फिर पूरी तरह से रफ़्तार पकड़े हुए हैं। शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने कई जिलों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोटा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। आज शनिवार, 23 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। स्थिति को देखते हुए 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी दे दी गई है।

Flood in Rajasthan

Flood in Rajasthan
Flood in Rajasthan

Rajasthan Heavy Rain Alert: कोटा शहर सहित कई जगहों पर देर रात भारी बारिश हुई। जो सुबह तक होती रही। ऐसे में सुल्तानपुर कस्बे में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सुल्तानपुर नगर के तलाई मोहल्ला में पानी भर जाने से लोग अपने-अपने घरों में कैद है। बाहर निकलने से बच रहे हैं। कोटा शहर के बजरंग नगर क्षेत्र देवली अरब रोड स्टेशन क्षेत्र में बारिश का पानी भर गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

Rajasthan School Closed

Flood in Rajasthan
Flood in Rajasthan

Rajasthan Heavy Rain Alert: भारी बारिश के कारण शनिवार को चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर और भीलवाड़ा जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, बांसवाड़ा में माही बांध के गेट खोले जाने के बाद बेणेश्वर धाम चारों ओर से पानी से घिरकर टापू जैसा बन गया है। बारां में भी दो दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित किया गया है।

Rajasthan Weather Today

Flood in Rajasthan
Flood in Rajasthan

Rajasthan Heavy Rain Alert: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आगामी कई दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

ये भी पढ़ें:यूपी-बिहार में भारी बारिश तो दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें देशभर का ताजा हाल

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया हैं। मानसून ट्रफ इस समय बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊपर तक फैला हैं। इस सिस्टम के असर से कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरु हो चुका हैं। मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, कोडरमा और हजारीबाग सहित 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। 24 अगस्त तक रहेगी ऐसी स्थिति इसके अलावा बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ हैं। इसी बीच चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ समेत कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी है।

महाराष्ट्र से लेकर मेघालय तक देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की बारिश लगातार जारी है। असम और मणिपुर सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 26 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में आगे पढ़ें 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।