पटना : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन पटना नगर की आज आम सभा सम्मलेन भवन में संपन्न हुई। आम सभा में शाखा मंत्री रंदीप झुनझुनवाला द्वारा शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी सदस्यों को दी गई। समाज बंधूओं द्वारा शाखा की गतिविधियों की काफी प्रसंशा की गई।
सत्र 2018-20 के लिए अंजनी सुरेका को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। श्री सुरेका ने सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया औल कहा कि समाज बंधूओं के सहयोग से पटना नगर शाखा आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर सम्मलेन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय किशोरपुरिया, प्रादेशिक महामंत्री महेश जालान, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश बंसल एवं अनेक समाजबंधु तथा सदस्य उपस्थित हुए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



