केंद्र ने आरआरटीएस के तहत हरियाणा की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी : खट्टर 

Summary :

NULL

बहादुरगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि केंद्र ने क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) के तहत राज्य की दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। खट्टर ने बताया कि इनमें से एक योजना दिल्ली से सोनीपत के रास्ते पानीपत को जोड़ने वाली है तथा दूसरी परियोजना हरियाणा के गुड़गांव और मानेसर के रास्ते दिल्ली को अलवर से जोड़ने वाली है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने आरआरटीएस के तहत दिल्ली को पलवल – होडल से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली मेट्रो के मुंडका – बहादुरगढ़ रेल खंड के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खट्टर ने यह बात कही।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team