Breaking News : अन्नामलाई ने दिया भाजपा से दिया इस्तीफा, क्या अब बनाएंगे अपनी नई पार्टी?

Summary :

Annamalai decides to quit BJP : तमिलनाडु में जिस चीज को लेकर कुछ दिनों से माहौल गर्म चल रहा था उसमें बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें अन्नामलाई ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 5 पन्नों का त्यागपत्र सौंप दिया है. इस्तीफा सौंपने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इसके बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गए. अपना खुद का रास्ता तय करेंगे अन्नामलाई सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने भाजपा के अध्यक्ष नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में अन्नामलाई ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पार्टी से अलग…

Annamalai decides to quit BJP : तमिलनाडु में जिस चीज को लेकर कुछ दिनों से माहौल गर्म चल रहा था उसमें बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें अन्नामलाई ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 5 पन्नों का त्यागपत्र सौंप दिया है. इस्तीफा सौंपने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इसके बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गए.

अपना खुद का रास्ता तय करेंगे अन्नामलाई

Annamalai decides to quit BJP
Annamalai decides to quit BJP

सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने भाजपा के अध्यक्ष नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में अन्नामलाई ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पार्टी से अलग होने की इच्छा जताई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह अपना रास्ता खुद तय करना चाहते हैं.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व अन्नामलाई को रोकने की कोशिश कर रहा था और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जा सकती थी. उन्हें अगले निर्देश तक दिल्ली न छोड़ने की सलाह भी दी गई थी.

भाजपा को बड़ा झटका

इस राजनीतिक हलचल के बाद बताया जा रहा है कि अन्नामलाई का इस्तीफा तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है. खासकर अभिनेता से राजनेता बने विजय के तेजी से उभरने के बाद राज्य की राजनीति में हो रहे बदलावों के बीच यह घटनाक्रम और अहम हो गया है.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।