लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के पहले सत्ताधारी बीजद को एक और झटका लगा है। बीजद के एक मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सेठी शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गए।
भद्रक लोकसभा क्षेत्र से आठ बार के सांसद सेठी ने बीजद से इस्तीफा दे दिया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।
शशि थरूर के ट्वीट पर विवाद, भाजपा और माकपा ने की माफी की मांग
चुनाव के पहले सेठी ऐसे चौथे सांसद हैं, जो बीजद छोड़ चुके हैं। तीन अन्य सांसदों में नवरंगपुर के बलभद्र मांझी, कंधमाल की प्रत्युशा राजेश्वरी सिंह और कालाहांडी के अरका केशरी देव हैं ।
आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दिए जाने से मना करने पर इन सबने बीजद से इस्तीफा दे दिया। मांझी और सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने देव का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
पिछले साल बीजद के केंद्रपाड़ा के सांसद बैजयंत पांडा पार्टी से अलग हो गए थे और इसी महीने चार मार्च को वह भाजपा में शामिल हुए ।


Download Android App
Download iOS App



