ढाई घंटे भाषण में निर्मला सीतारमण नहीं दे पाईं जवाब : राहुल

Summary :

NULL

जयपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी को पहला कदम बताते हुए कहा है कि दूसरी हरित क्रांति के जरिए खेतों में फूड प्रोसेसिंग संयंत्र लगाकर किसानों, नौजवानों को फ्रंटफुट पर आकर छक्का लगाने का मौका दिया जायेगा। चुनाव जीतने और किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के बाद पहली बार जयपुर आये श्री गांधी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बैकफुट पर किसानों को कर्जमाफी और युवाओं को रोजगार देने की बात करते हैं लेकिन फ्रंटफुट पर कभी नहीं आते।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यपद्रेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही यह दिखा दिया कि हम फ्रंट फुट पर खेलकर छक्का लगाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने साढ़ चार वर्ष में किसानों की कर्जमाफी और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। लोग पूरी तरह थक चुके हैं नोटबंदी और जीएसटी के कारण छोटे दुकानदारों को नष्ट कर दिया हैं। बैंक का पैसा अनिल अम्बानी सहित पन्द्रह लोगों का कर्जमाफ कर पूरा कर दिया हैं। अब समय आ गया हैं कि युवाओं और किसानों को फ्रंट फुट पर खेलकर छक्के मारने होंगे। हम बैंकों के दरवाजे खोलेंगे तथा शक्ति का पूरा उपयोग करेंगे।

राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमने जब संसद में सवाल पूछे तो छपन्न इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर जिम्मेदारी छोड़कर जनता की अदालत से भाग गये। उन्होंने ने भी ढाई घंटे भाषण दिया लेकिन जवाब नहीं दे पाई। ‘‘चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया’’ श्री गांधी ने कहा कि राफेल विमान का सौदा करने में लगे वायुसेना अधिकारी और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से एक बार भी यह क्यों नहीं पूछा गया कि एचएएल के साथ सौदा रद्दा क्यों किया गया। राजस्थान में सरकार को आम जन की बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता के लिए मंत्रियों के दरवाजे चौबीस घंटे खुले रहेंगे और जनता और कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनने को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो आपका मेरे से संबंध हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने कहा कि राफेल की जांच होनी चाहिए। इसमें जेपीसी होनी चाहिए क्योंकि एचएएल को परे कर दिया।

Desk Team