वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कारपोरेट समूहों को प्रवेश की अनुमति देने के संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है तथा आगे उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय होगा। लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडे के पूरक प्रश्न के उत्तर में ठाकुर ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ‘‘ आंतरिक कार्य समूह (आरबीआई का) से काफी रिपोर्ट और सुझाव आते हैं… भारतीय रिजर्व बैंक ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि निजी क्षेत्र में कोई बैंक नहीं चल रहा है। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई तथा कुछ अन्य बैंक हैं जिनमें निजी क्षेत्र का निवेश है और विदेशी निवेश भी है। यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि कारपोरेट क्षेत्र आएगा तो वह पूंजी खुद की कंपनी में लगा लेगा।’’
उन्होंने कहा कि सरकार और आरबीआई की तरफ से भी कोई भी निर्णय उपभोक्ताओं के हित में उठाया जायेगा। रितेश पांडे ने सवाल किया कि क्या कारपोरेट घरानों को बैकिंग क्षेत्र में कदम रखने की अनुमति दी जायेगी ?


Download Android App
Download iOS App



