भोपाल : मध्यप्रदेश में लगातार हो रही किसान कि मौतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा कि किसानों की मौत पर सीएम शिवराज माफ़ी मांगें। कमलनाथ ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार किसान आंदोलन और कांग्रेस के आयोजन को रोकने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगें मानने के बजाय उन पर मुकदमे की धमकी दी जा रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री नाथ ने कहा कि बीते वर्ष 6 जून को मंदसौर में हुए गोलीकांड के एक साल होने के पहले 30 मई को मंदसौर जा रहे मुख्यमंत्री को किसानों की मौत की गलती मानते हुए माफी मांगनी चाहिए और इस घटना के बाद बने जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में किसानों का आंदोलन एक जून से शुरू होगा। इस आंदोलन ने पुलिस और इंटेलीजेंस की नींद उड़ा दी है।
आंदोलन के दौरान किसान एक जून से अपने उत्पाद शहर में लाकर नहीं बेचेंगे। किसान आंदोलन में अब तक मंदसौर, नीमच, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, शुजालपुर, आगर-मालवा, रतलाम, खंडवा, खरगौन जिले को संवेदनशील माना जा रहा है, लेकिन किसान नेताओं की सक्रियता इन जिलों के साथ ही भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, जिलों में भी बढ़ गयी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



