Telangana: Warangal में नए Airport के निर्माण को मिली मंजूरी: मंत्री राम मोहन नायडू

Summary :

तेलंगाना के ममनूर में नया एयरपोर्ट बनेगा, केंद्र ने दी मंजूरी

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को कहा कि भारत सरकार की एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) तेलंगाना के वारंगल के ममनूर में एक एयरपोर्ट बनाने के लिए तैयार है, जिसके लिए केंद्र ने हाल ही में मंजूरी दी है। राम मोहन नायडू ने कहा कि एएआई एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार कर चुका है। तेलंगाना सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर जमीन सौंप दिए जाने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

Madhya Pradesh में एक और बाघ मृत मिला, एक महीने में चौथी मौत

रव‍िवार को हैदराबाद में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने के ढाई साल में पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट के लिए रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और अतिरिक्त सुविधाओं समेत न्यूनतम 500 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता का निर्धारण सर्वे के बाद किया जाएगा। टर्मिनल बिल्डिंग वारंगल की विरासत और संस्कृति को दर्शाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एयरपोर्ट से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, विनिर्माण क्षेत्र में अवसर खुलेंगे और वारंगल में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि ममनूर एयरपोर्ट के लिए मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि मुझे इस परियोजना को मंजूरी देने का अवसर मिला।”

उन्होंने बताया कि ममनूर एयरपोर्ट स्वतंत्रता-पूर्व युग में इस क्षेत्र का सबसे बड़ा एयरपोर्ट था। 1981 तक इस एयरपोर्ट पर कुछ गतिविधियां होती रहीं और बाद में इसे नजरअंदाज कर दिया गया, क्योंकि सारा ध्यान राज्य की राजधानी हैदराबाद पर था।

उन्होंने कहा कि ममनूर में 696 एकड़ जमीन पहले से ही एएआई के पास है। दो रनवे में से 1,500 मीटर रनवे खराब अवस्था में हैं। नैरो-बॉडी उड़ानों के लिए 2,800 मीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है, इसलिए अतिरिक्त भूमि की जरूरत महसूस हुई।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.