सेना प्रमुख बिपिन रावत ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

Summary :

बिपिन रावत ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जनरल रावत मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे अगले सेना प्रमुख होंगे।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जनरल रावत मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे अगले सेना प्रमुख होंगे। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर से सेना प्रमुख की इस मुलाकात को सेवा निवृत होने से पहले शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
सरकार ने सेना के तीनों अंगों में तालमेल बढाने तथा तीनों सेनाओं को एक कमान के नीचे लाने के लिए चार स्टार के रैंक वाले जनरल के तौर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस का पद सृजित किया है और जनरल रावत का नाम देश के पहले सीडीएस के लिए सबसे आगे चल रहा है।

Desk Team