थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 4 दिवसीय Bhutan यात्रा के लिए रवाना

Summary :

भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज Bhutan देश की यात्रा के लिए रवाना हो गए है। वह 3 जुलाई तक भूटान दौरे पर रहेंगे। बता दें कि इस यात्रा के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी भूटान के जिग्मे खेसर नामग्याल से मिलेंगे और कई अहम वार्ता पर चर्चा करेंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी की यह भूटान यात्रा काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इस यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। जिग्मे खेसर से मुलाकात के बा वह भूटान के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर…

भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज Bhutan देश की यात्रा के लिए रवाना हो गए है। वह 3 जुलाई तक भूटान दौरे पर रहेंगे। बता दें कि इस यात्रा के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी भूटान के जिग्मे खेसर नामग्याल से मिलेंगे और कई अहम वार्ता पर चर्चा करेंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी की यह भूटान यात्रा काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इस यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। जिग्मे खेसर से मुलाकात के बा वह भूटान के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रक्षा सहयोग होगा मजबूत

थलसेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का Bhutan दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूती मिलेगी क्योंकि भारत ने पड़ोसी देशों के साथ हमेशा से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा, चीन की गतिवधियों पर चर्चा और सहयोग पर चर्चा होगी।

जनरल बट्टू शेरिंग और राजनाथ सिंह की चर्चा

Bhutan सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग ने भारत की यात्रा पूरी की थी और इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुलाकात की थी और भारत ने भूटान देश को रक्षा क्षेत्र में सहयोग देने पर सहमति जताई थी। इस सहमति को लेकर भूटान ने भारत की खूब सरहाना की थी। इस सहयोग के साथ ही दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

Also Read:30 वर्ष बाद भारत के PM मोदी का Ghana देश का दौरा, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।