‘पाकिस्तान इस बार नक्शे से मिट जाएगा…’, ऑपरेशन 2.0 का जिक्र कर आर्मी चीफ ने PAK को दी कड़ी चेतावनी

Summary :

Army Chief on Operation 2.0: राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार (ऑपरेशन 2.0) भारत वह संयम नहीं दिखाएगा जो ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में दिखाया गया था। अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद बंद नहीं किया तो भारत की प्रतिक्रिया इतनी तेज होगी कि पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं। Army Chief on Operation 2.0: ऑपरेशन सिंदूर 1.0 और नई चुनौती जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विजयादशमी के मौके पर सेना के जवानों को संबोधित करते…

Army Chief on Operation 2.0: राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार (ऑपरेशन 2.0) भारत वह संयम नहीं दिखाएगा जो ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में दिखाया गया था। अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद बंद नहीं किया तो भारत की प्रतिक्रिया इतनी तेज होगी कि पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं।

Army Chief on Operation 2.0: ऑपरेशन सिंदूर 1.0 और नई चुनौती

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विजयादशमी के मौके पर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी गलती सुधारनी होगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। यह ऑपरेशन उस समय किया गया था जब पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या हुई थी। अब सेना का अगला ऑपरेशन इससे भी सख्त होगा, जिससे पाकिस्तान को अपनी सीमा और आतंकवाद नीति पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा।

Army Chief on Operation 2.0
Army Chief on Operation 2.0

Army Chief on Pakistan: पाकिस्तान को आतंकवाद बंद करना होगा

आर्मी चीफ ने साफ किया कि अगर पाकिस्तान अपने देश को दुनिया के नक्शे पर टिकाए रखना चाहता है तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को पूरी तरह रोकना होगा। उन्होंने कहा कि भारत इस बार वो संयम नहीं दिखाएगा जो पहले दिखाया गया था। अगर पाकिस्तान ने फिर से उकसावा किया, तो भारत एक कदम और आगे बढ़ेगा।

Army Chief on Operation 2.0
Army Chief on Operation 2.0

Military Warning to Pakistan: सेना को तैयार रहने के आदेश

जनरल द्विवेदी ने भारतीय सैनिकों को पूरी तरह तैयार रहने और स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक मौका और मिल सकता है और तब सेना पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करेगी। उन्होंने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी तैयारी के साथ रहें और ईश्वर की कृपा से जल्दी ही एक और बड़ा अभियान होगा।

Army Chief on Operation 2.0
Army Chief on Operation 2.0

ऑपरेशन सिंदूर 1.0 की सफलता

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया था। उस हमले में निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor में वायु सेना ने मार गिराए चीन-अमेरिका के घातक लड़ाकू विमान! विंग कमांडर का बड़ा खुलासा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।