Operation Sindoor में वायु सेना ने मार गिराए चीन-अमेरिका के घातक लड़ाकू विमान! विंग कमांडर का बड़ा खुलासा

Summary :

Operation Sindoor Air Force: भारतीय वायुसेना (IAF) 8 अक्टूबर को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर एक शानदार परेड का आयोजन होगा। इससे पहले 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। एयरफोर्स चीफ एपी सिंह और विंग कमांडर जयदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इस समारोह की खास जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. Operation Sindoor Air Force: ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विंग कमांडर जयदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में हुए…

Operation Sindoor Air Force: भारतीय वायुसेना (IAF) 8 अक्टूबर को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर एक शानदार परेड का आयोजन होगा। इससे पहले 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। एयरफोर्स चीफ एपी सिंह और विंग कमांडर जयदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इस समारोह की खास जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया.

Operation Sindoor Air Force: ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विंग कमांडर जयदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” में वायुसेना ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। इस अभियान में वायुसेना ने 4-5 पाकिस्तानी F-16 और JF-17 जैसे लड़ाकू विमानों को मार गिराया।

Pakistan F-16 Jets Shot Down: पाकिस्तान को कितना हुआ नुकसान?

जमीनी नुकसान:

  • 4 रडार ठिकाने तबाह
  • 2 कमांड और कंट्रोल सेंटर
  • 2 रनवे
  • 3 हैंगर (जहां F-16 रखे थे)
  • 1 दुश्मन का SAM (Surface to Air Missile) सिस्टम
Operation Sindoor Air Force
Operation Sindoor Air Force

हवाई नुकसान:

  • 4-5 अतिरिक्त फाइटर जेट
  • एक लम्बी दूरी का स्ट्राइक
  • दुश्मन के AWAACS और सिग्नल इंटरसेप्ट एयरक्राफ्ट भी प्रभावित हुए
  • इस तरह पाकिस्तान को करीब 9-10 फाइटर जेट का नुकसान उठाना पड़ा।
Operation Sindoor Air Force
Operation Sindoor Air Force

Indian Air Force: परेड की खास बातें

वायुसेना दिवस के मौके पर कई आकर्षण होंगे। सबसे खास होगा “ध्वज फ्लाइपास्ट”, जिसमें MI-17 हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ान भरेगा। वहीं स्टेटिक डिस्प्ले में राफेल, सुखोई-30 MKI, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, और आकाश मिसाइल सिस्टम दिखाए जाएंगे। इसके अलावा वायुसेना ने 18 नई तकनीकी इनोवेशन भी तैयार की हैं, जो आत्मनिर्भरता को दर्शाती हैं।

Indian Air Force Operation Sindoor: युद्ध में मिली बड़ी सफलता

विंग कमांडर ने बताया कि यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। सेना को इस मिशन में पूरी छूट दी गई थी। सबसे बड़ी बात ये रही कि 300 किमी से ज्यादा दूर तक दुश्मन को निशाना बनाया गया, जो अब तक का सबसे लंबा टारगेट था।

Operation Sindoor Air Force
Operation Sindoor Air Force

मीडिया और जनता की भूमिका

उन्होंने मीडिया की तारीफ की कि गलत खबरों को फैलने से रोका गया और देश की जनता का मनोबल ऊँचा बनाए रखा। वायुसेना ने ऑपरेशन के वीडियो फुटेज भी जारी किए हैं जो जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक किए जा सकते हैं।

मानवीय सेवाएं और वैश्विक अभ्यास

वायुसेना ने सिर्फ युद्ध में ही नहीं, बल्कि बाढ़ और आपदा ग्रस्त राज्यों जैसे असम, सिक्किम, हिमाचल में भी राहत पहुंचाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने यूएई, फ्रांस, मिस्र और सिंगापुर जैसे देशों के साथ संयुक्त अभ्यास किए। विदेशी कमांडरों ने भारतीय वायुसेना की सराहना की।

भविष्य की तैयारी

विंग कमांडर ने कहा कि भविष्य का युद्ध पहले से अलग होगा। वायुसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत मिशन की ओर बढ़ रही है।

  • LCA मार्क-1ए के ऑर्डर मिल चुके हैं।
  • AMCA और LCA मार्क-2 पाइपलाइन में हैं।
  • Su-57 फाइटर जेट पर भी विचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें: IIT Student Suicide: 48 घंटे बाद फंदे से लटका मिला शव, Medical Report में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।