पठानकोट : पंजाब का शहर पठानकोट एक बार फिर से हाई अलर्ट पर है। यहां पर रविवार की रात ममूल मिलिट्री स्टेशन के पास आर्मी यूनिफॉर्म से भरा बैग मिला था और इसके बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको ज्ञात हो कि जनवरी 2016 में पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला किया था।
दो माह पहले भी पठानकोट में हुई थी इसी तरह की घटना
सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है, सेना और पंजाब पुलिस की स्वाट टीमें पहुंच चुकी हैं। अधिकारी बैग में मिले सामान की जांच कर रहे हैं। जो बैग मिला है उसमें आर्मी की तीन यूनिफॉर्म हैं। फिलहाल चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन अधिकारियों ने बस एतिहायत के तौर पर अलर्ट जारी किया है। दो माह पहले भी पठानकोट में इसी तरह की घटना हुई था। इंटेलीजेंस ब्यूरों की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से रोजाना घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं और फिर से एयरबेस को निशाना बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला किया था। इसे किसी भी एयरबेस पर हुआ सबसे खतरनाक आतंकी हमला करार दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App




