तेगुकीगालपा : मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की राजधानी तेगुकीगालपा में आज एक राष्ट्रीय फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के कैप्टन ऑस्कर ट्रिमिनियो ने बताया कि यहां मोटैगुआ और होंडुरास प्रोग्रेसो टीम के बीच नेशनल स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल मैच के शुरू होने से ठीक पहले उस समय भगदड़ मच गई जब मैच देखने आए दर्शकों ने बैरिकेड पार कर स्टेडियम में घुसने का प्रयास किया। श्री ट्रिमिनियो के अनुसार इस भगदड़ में 25 लोग घायल हुए हैं। यूनिवर्सिटी अस्पताल के प्रवक्ता माइगुल ओसोरियो के अनुसार इस भगदड़ में चार वयस्क लोगों की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।
होंडुरास में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, चार की मौत, कई घायल
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App


