बिहार के बहादुरपुर विधानसभा के राजद विधायक भोला यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आपको बता दे कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने भोला यादव के खिलाफ गैरजमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बता दे कि भोला यादव ने लालू प्रसाद को कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उस फैसले पर बयानबाजी की थी। जिसे विशेष जज शिवपाल सिंह ने कोर्ट की अवमानना माना।
इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया गया। लेकिन तय तारीख पर भोला कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इससे नाराज विशेष न्यायाधीश ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



