कश्मीर में रह रहे सास-ससुर की उर्मिला मातोंडकर को हुई चिंता, अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर दिया ये बयान

Summary :

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने पर केंद्र पर निशाना साधा।

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने पर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं। 
कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मातोंडकर ने बृहस्पतिवार को कहा, “सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है। यह अमानवीय तरीके से किया गया।’’ गौरतलब है कि मातोंडकर चुनाव हार गई थीं। उन्होंने कहा, “मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं। दोनों को मधुमेह है, उच्च रक्त चाप की दिक्कत है। आज 22वां दिन है, न तो मैं और न ही मेरे पति उनसे बात कर पाए हैं। हमें कोई अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं।”

Desk Team