भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के निर्णय को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘घोर मंदी’ छिपाने के लिए आरबीआई से जबरन पैसे लेकर देश को आर्थिक आपातकाल की ओर धकेल ने का आरोप लगाया।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”आरबीआई का ‘इमरजेंसी फ़ंड’ गिर कर 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया क्योंकि अपनी नाकामियों व घोर आर्थिक मंदी को छिपाने के लिए भाजपा सरकार ने ज़बरन आरबीआई से 1,76,000 करोड़ रुपये लिए।” उन्होंने दावा किया, ”भाजपा सरकार ने देश को ‘आर्थिक आपातकाल’ में धकेल दिया है।”

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का सोमवार को निर्णय किया। रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में शामिल बिमल जालान की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया ।


Download Android App
Download iOS App



