पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली भाजपा के एक नेता के अनुसार जेटली के पार्थिव शरीर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी के किनारे निगमबोध घाट पर अपराह्न ढाई बजे ले जाया जाएगा। बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार अपराह्न 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे।

उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी आवास लाया गया जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भाजपा प्रमुख अमित शाह, कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और विभिन्न दलों के कई नेताओं ने शनिवार को उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।


Download Android App
Download iOS App



