अरविंद केजरीवाल ने गुजरात CM को लिखा पत्र, 160 AAP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लगाया आरोप

Summary :

Arvind Kejriwal Letter To Gujarat CM: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पिछले 48 घंटों में उनकी पार्टी के जमीनी स्तर के नेताओं की बढ़ती गिरफ्तारियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का अनुरोध किया। गुजरात में 160 आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि गुजरात सरकार दस हजार और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि आम की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। गिरफ्तारी के लिए…

Arvind Kejriwal Letter To Gujarat CM: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पिछले 48 घंटों में उनकी पार्टी के जमीनी स्तर के नेताओं की बढ़ती गिरफ्तारियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का अनुरोध किया। गुजरात में 160 आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि गुजरात सरकार दस हजार और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि आम की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।

गिरफ्तारी के लिए खास पैटर्न

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 48 घंटों में गुजरात पुलिस की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए खास पैटर्न अपनाया जा रहा है जिसके तहत कार्यकर्ताओं को सड़क पर मोटर साइकिल में पीछे से आए कुछ गुंडे रोकते है, उनसे मारपीट, गाली गलौज करते हैं। लड़ाई के बाद वह गुंडे क्राइम ब्रांच को फ़ोन करते हैं, क्राइम ब्रांच वाले भी दो मिनट में मौके पर पहुंच जाते हैं और AAP के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेते हैं।

केजरीवाल ने बताया कि ऐसे लगता है कि क्राइम ब्रांच वाले आसपास उन गुंडों के फ़ोन का ही इंतज़ार कर रहे हों। क्राइम ब्रांच वाले बिना कुछ पूछताछ के, एक तरफा कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले गुंडों को छोड़ देते है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को गुजरात पुलिस के हवाले कर देते हैं गिरफ्तारी के बाद फिर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगा कर उन्हें जेल भेज देती है।

आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश

गुजरात में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की यह साजिश टॉप लेवल पर रची गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि अगले कुछ दिनों में दस हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना है। जिससे स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ही न उतार पाए और भाजपा एक तरफा चुनाव जीत जाए। अगर विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाल कर ही चुनाव जीतना है तो चुनाव कराने की ही जरूरत क्या है? अभी तक हमारे जितने कार्यकर्ता अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किए गए हैं, उन सभी पर लगाएं गए केस पूरी तरह से झूठे और फ़र्ज़ी हैं।

गुजरात को लूटने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुजरात को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस और भाजपा राज्य को कमजोर करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। जामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गुजरात के कई सरकारी विभाग भ्रष्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया है और इस गिरावट में कांग्रेस का हाथ है।

ALSO READ: गुजरात में ‘आप’ की लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं को कर रही गिरफ्तारः केजरीवाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।