Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है। इसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। वहीं विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियो का गलत उपयोग करने का आरोप लगा रही है। वही कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन होने के बाद अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन बनने की अटकले तेज हो गई है इसी बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर ये आरोप लगाया है।
Highlights
- अगर गठबंधन किया तो अरविन्द केजरीवाल को जेल की धमकी
- आम आदमी पार्टी ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है
- ये था 2019 का रिजल्ट
अरविन्द केजरीवाल को जेल की धमकी
आप नेता आतिशी ने कहा की आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास मैसेज आए हैं कि INDIA गठबंधन नहीं छोड़ा तो पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस आएगा और उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने 4-3 का फॉर्मूला दिया
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 4-3 के फॉर्मूले से चुनाव लड़ सकती है। यानी 4 सीट पर आम आदमी पार्टी और 3 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. हालांकि कांग्रेस 4 सीटों की मांग कर रही है। बताया जा रहा है फॉर्मूला तो तय हो गया है, लेकिन कांग्रेस की एक सीट की मांग के चलते अभी ऐलान नहीं हो सका है।
ये था 2019 का रिजल्ट
2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 23 फीसदी वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट शेयर आया था। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में 5 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी, जबकि आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी थी।


Download Android App
Download iOS App




