केरल के मलप्पुरम जिले में एक कराटे प्रशिक्षक को, एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जिसके दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वझक्कड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मौत से पहले 17 वर्षीय लड़की ने अपने माता-पिता को बताया था कि कराटे प्रशिक्षक ने उसके साथ क्या किया। लेकिन उसकी इच्छा के मुताबिक, कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
Highlights
- केरल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
- छेड़छाड़ के आरोप में कराटे प्रशिक्षक गिरफ्तार
- नदी के पास उसका शव बरामद
नदी के पास उसका शव बरामद
19 फरवरी की शाम लड़की लापता हो गई और उसी रात नदी के पास उसका शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नाबालिग के माता-पिता ने कराटे प्रशिक्षिक पर संदेह जताया और दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की होगी। 21 फरवरी को गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में लड़की की मौत हुई। उन्होंने यह भी बताया कि कराटे प्रशिक्षक पहले भी एक अन्य पोक्सो मामले में आरोपी था, लेकिन उसमें उसे बरी कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



