राजस्थान के अलवर जिले में साल 2017 में गाय की तस्करी करने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाले गए पहलू खान के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए जाने पर आलोचना का शिकार हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि मामले की जांच पूर्व की भाजपा सरकार ने कराई थी। उन्होंने नए सिरे से जांच का आश्वासन दिया।

आरोप-पत्र के मामले में कांग्रेस की आलोचना करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने ट्वीट किया, “सत्ताधारी कांग्रेस भाजपा का ही रूप है। राजस्थान के मुस्लिमों, इसे समझो, ऐसे व्यक्तियों या संस्थानों को खारिज कर दें, जो कांग्रेस पार्टी के दलाल हैं और जो अपने व्यक्तिगत राजनीतिक मंच का विकास शुरू कर देते हैं। 70 साल का समय बहुत ज्यादा होता है। कृपया खुद को बदलो।”


Download Android App
Download iOS App



