चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होने वाला है। अशोक लवासा 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।
लवासा को प्राइवेट सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने 23 जनवरी, 2018 को बतौर भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। यह पहली बार है जब किसी निर्वाचन आयुक्त को अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले दूसरी नियुक्ति मिली हो।
लवासा उस वक़्त चर्चा में आये थे जब लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग द्वारा कथित चुनाव उल्लंघनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को क्लीन चिट देने के फैसले का विरोध किया था। चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, लवासा केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्ति हुए। इससे पहले, वह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव थे।


Download Android App
Download iOS App



