BJP विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की मौत को लेकर CM ममता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Summary :

बनर्जी ने पत्र में लिखा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला बताया है और यह धन के लेनदेन का स्थानीय मामला हो सकता है।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कहा कि भाजपा के हेमताबाद के विधाायक दीबेंद्र नाथ राय की मौत ‘‘संदिग्ध आत्महत्या का मामला’’ है न कि राजनीतिक जैसा कि भाजपा पेश कर रही है।
उन्होंने यह पत्र तब लिखा है जब एक दिन पहले भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अपने विधायक की मौत पर राष्ट्रपति से मुलाकात की। विधायक सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदल गांव में अपने घर के पास एक बरामदे में फांसी से लटके हुए पाए गए थे। बनर्जी ने पत्र में लिखा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला बताया है और यह धन के लेनदेन का स्थानीय मामला हो सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मृतक की जेब में मिले पत्र में दो ऐसे लोगों के नाम भी लिखे हैं जो कथित तौर पर इलाके में धन के लेनदेन की ऐसी गतिविधियों से जुड़े पाए गए। मुझे खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि यह राजनीतिक मामला नहीं लगता जैसा कि भाजपा पेश कर रही है।’’ तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन की अध्यक्षता में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें मामले के तथ्यों से अवगत कराया।

प्रियंका गांधी ने UP में अपहरण मामले को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

Desk Team