पटना : राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 23वीं जयंती समारोह 8 अप्रैल 2018 को पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित किया जायेगा। इसकी जानकारी राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा के विधान पार्षद डा. सूरजनंदन कुशवाहा ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी ।
डा. कुशवाहा ने बताया कि चैत अष्टमी से लेकर 7 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में सम्राट अषोक की जयंती मनायी जा रही है । 8 अप्रैल को सम्राट अषोक की 23वीं जयंती का समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता उत्तर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय,
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद, रेणु देवी, विधायक सुनील कुमार सहित बिहार के कई विधायक शामिल होंगे । इस समारोह में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के सभी इकाईयों के कार्यकर्ता भाग लेंगे ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डा. सूरजनंदन कुशवाहा ने कहा कि हमारे देष में कई महान राजा हुये हैं जिनमें सम्राट अशोक का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। सम्राट अशोक की सल्तनत उॅंच-नीच और भेदभाव नहीं था । राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद जयंती के माध्यम से पूरे समाज में सम्राट अषोक के विचारों , उनके कुशल नेतृत्व एवं अखंड भारत के निर्माण में किये गये योगदान को फैलायेगी ।
प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रत्नेष कुषवाहा, भाजपा के प्रदेष मंत्री पिंकी कुशवाहा, सासाराम जिला परिषद के अध्यक्ष एम.एस.गंधा, हेमलता वर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, मधु कुषवाहा, रविशंकर कुशवाहा, मीडिया प्रभारी निशांत कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष शंकर मेहता, राजेश मेहता, मुरारी प्रसाद, शशिआनंद, रित्विक यादव सहित परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



