असम (Assam) के मेहरपुर बोटेरटोल इलाके में एक कबाड़ी की दुकान से 300 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दुकान के मालिक अमज हुसैन बरभुइया (30), उनके कर्मचारी मोस्ताक अहमद (25), ड्रग डिलीवरी आरोपी राजन अहमद (21), चुमकी बेगम मजूमदार (18 से ऊपर) और एक अन्य व्यक्ति मोकबुल आलम लस्कर (29) के रूप में की गई है।
कछार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नुमल महट्टा ने कहा, आरोपियों के पास से 306.51 ग्राम हेरोइन वाले नौ साबुन के डिब्बे बरामद किए गए। छापेमारी के बारे में विस्तार से बताते हुए एसपी ने कहा, “मेहरपुर बोटरटोल इलाके में अमाज हुसैन बरभुइया की एक कबाड़ी की दुकान में ड्रग्स की खेप की डिलीवरी के संबंध में एक विश्वसनीय स्रोत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छापेमारी की गई।”
एसपी ने बताया कि बरभुइया समेत उसके स्टाफ मुस्ताक अहमद को पकड़ लिया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया कि नशे की खेप उसकी दुकान पर पहुंचाई जानी थी। एसपी ने कहा कि पुलिस ने जाल बिछाया और राजन अहमद और चुमकी बेगम को भी गिरफ्तार कर लिया, जो बाइक पर नशीली दवाओं की खेप पहुंचाने आए थे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




