बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव आगामी चुनावों में एक प्रमुख चेहरा होंगे। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह आगामी चुनावों के लिए अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन नियुक्त करेंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि एक औपचारिक समारोह गुरुवार को होगा।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल आइकन की नियुक्ति करता है। 3 सितंबर को भारतीय चुनाव आयोग ने महान क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया था।
सितंबर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण चंद्र पांडे और अरुण गोयल की उपस्थिति में एक समारोह में तेंदुलकर के साथ तीन साल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाता जागरूकता फैलाएंगे। पोल पैनल यह कवायद मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



