हाकुंभ 2025 कई मायनों में खास होने जा रहा है। सरकार इस पूरे आयोजन की पवित्रता को भी अक्षुण्ण रखने पर विशेष जोर दे रही है। इसके लिए पूरे कुंभ क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ लाख शौचायलयों को स्थापित किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि 2025 का महाकुंभ पूरी तरह ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो। 4 हजार हेक्टेयर में स्थापित होने वाले पूरे कुंभ क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से स्वच्छताकर्मियों की लंबी-चौड़ी फौज को तैनात किया जाएगा।
ढाई हजार करोड़ का बजट तय
सनातन धर्म के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने तकरीबन ढाई हजार करोड़ का बजट तय किया है।विभाग के अधिकारी ने बताया कि सरकार कुंभक्षेत्र में स्वच्छता को लेकर 300 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। इसके लिए 52 हजार से अधिकर सामुदायिक शौचालय, 53 हजार से अधिक शौचालय विभिन्न टेंटों में, पार्किंग और अप्रोच सड़कों पर 14 हजार से अधिक शौचालय और 20 हजार से अधिक पब्लिक यूरिनल (मूत्रालय) यानी कुल मिलकार तकरीबन डेढ़ लाख शौचालयों का निर्माण योगी सरकार करेगी।
इसके अलावा 25 हजार से अधिक डस्ट/वेस्ट बिन, 120 टिपर-हॉपर ट्रक, 40 कॉम्पैक्टर, 9,800 स्वच्छताकर्मी और 1,800 स्वच्छता वालेंटियर्स पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था संभालेंगे।


Download Android App
Download iOS App



