इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर चुनाव आयोग तैयारी पर बैठक की, जिसमें छत्तीसगढ़ में 2 और राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक चरण में मतदान हो सकता है, चुनाव आयोग ने यहां फैसला 5 राज्यों के दौरे के बाद तैयार किया है, सूत्रों के मुताबिक नवंबर में दिवाली के बाद से दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक पांचों राज्यों में हो सकते है।
बता दें कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, उसमे छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, मध्यप्रदेश शामिल है। वहीं, इन सभी राज्यों में 15 दिसंबर से पहले मतगणना हो सकती है, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मुहर के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी दी जाएगी और फिर इसके बाद घोषणा की जाएगी, आज की बैठक के बाद अंतिम फैसले पर मुहर लग जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



