दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे APP नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को पुलिस हिरासत में लिया गया है सौरभ भारद्वाज को ITO से पुलिस ने हिरासत में लिया है। सौरभ भरद्वाज अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने हिरासत में लिया गया है।
- APP नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को पुलिस हिरासत में लिया गया
- सौरभ भारद्वाज को ITO से पुलिस ने हिरासत में लिया है
- आतिशी मार्लेना को भी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है
#WATCH | AAP Delhi Minister Saurabh Bharadwaj detained by police at ITO in Delhi, during the party protest against arrest of CM Arvind Kejriwal
"…We will state before the Supreme Court that Arvind Kejriwal should be allowed to meet his lawyer and family and also allowed to… pic.twitter.com/spScHX44Qi
— ANI (@ANI) March 22, 2024
मामले में सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ”हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें अपना आधिकारिक काम भी करने की अनुमति दी जानी चाहिए।” दरअसल सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के परिवार को नजरबंद किया गया है।
आतिशी मार्लेना हिरासत में
#WATCH | Aam Aadmi Party (AAP) workers detained by police as they protest against the arrest of Delhi CM & party's national convenor Arvind Kejriwal, at ITO in Delhi pic.twitter.com/mpqOgBvVdJ
— ANI (@ANI) March 22, 2024
इससे पहले मंत्री आतिशी मार्लेना को भी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भारी रोष में भरे APP कार्यकर्त्ता, नेता और विधायक दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज से पहले दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। AAP की सभी महिला कार्यकर्ताओं को एक बस में बैठाया है। दिल्ली के आईटीओ चौक पर यह भारी प्रदर्शन हो रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।