बिहार में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 1 की मौत, कई लोग घायल

Summary :

बिहार (Bihar) के सुपौल एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई।हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है। रेस्क्यू किए गए 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वही आधा दर्जन लोगो के अब भी दबे हुए होने की जताई जा रही है आशंका।घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बिहार के सुपौल में हुआ बड़ा हादसा निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 1 की मौत, कई लोग घायल स्थानीय लोगों ने किया हंगामा SDM…

बिहार (Bihar) के सुपौल एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई।हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है। रेस्क्यू किए गए 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वही आधा दर्जन लोगो के अब भी दबे हुए होने की जताई जा रही है आशंका।घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

  • बिहार के सुपौल में हुआ बड़ा हादसा
  • निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 1 की मौत, कई लोग घायल
  • स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

SDM ने एक मजदूर के मौत की पुष्टि की

आपको बता दें मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने एक मजदूर के मौत की पुष्टि की है, जबकि कई अन्य घायल है।एशिया के सबसे लंबे पुल का हो रहा निर्माण,कोसी नदी पर भेजा-बकौर के बीच बन रहा पुल,मरीचा गांव के पास हादसा हुआ है।मौके पर कई अधिकारी पहुंचे है।

लोगों ने पुल का निर्माण कर रही कंपनी पर लगाया आरोप

बता दें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुल का निर्माण कर रही कंपनी पर कई आरोप लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता ठीक नहीं है।लोगों ने पुल निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों को सेफ्टी के नाम पर कुछ भी नहीं दिए जाने की शिकायत की है। स्थानीय लोगों की मानें तो स्लैब के नीचे करीब 30 मजदूरों के दबे होने की संभावना है।

1200 करोड़ की लागत से बन रहा पुल धराशायी हो गया

दरअसल, 1200 करोड़ की लागत से बन रही पुल के 152, 153 और 154 पिलरों के बीच का स्लैब अचानक से धराशायी हो गया। भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुपौल के बकोर से लेकर मधुबनी के भेजा तक इस 10.5 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team