रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एससी एसटी एक्ट पर पुलिस मुख्यालय के आदेश को पलटने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार एससीएसटी विरोधी है। सभी पुलिस अधीक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन के लिए निर्देश जारी करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
कार्रवाई नहीं की जाती है तो यह माना जाएगा कि सीएम की सहमति से आदेश निकाला गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से आर के विज के हस्ताक्षर से सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया था।
जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए थे। सीएम डॉ सिंह ने मंगलवार को इस आदेश को स्थगित कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया में सरकार पर निशाना साधा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



